बांग्लादेश संसद में अल्पसंख्यकों की संख्या बेहद कम, क्या रहा चुनावी नतीजों का गणित

बांग्लादेश संसद में अल्पसंख्यकों की संख्या बेहद कम, क्या रहा चुनावी नतीजों का गणित

NEWS DESK : बांग्लादेश के हालिया चुनाव में 299 सीटों में से केवल 4 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि ये चारों विजेता – जिनमें तीन हिंदू और एक बौद्ध शामिल हैं – बीएनपी के टिकट पर संसद पहुंचे हैं। इनमें गयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार भी हैं।

चुनाव में बीएनपी ने कुल 6 अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से दो को हार का सामना करना पड़ा। वहीं जमात और एनसीपी के अल्पसंख्यक प्रत्याशी भी अपनी सीटें नहीं बचा सके। लोकतंत्र की बहाली के दावों के बीच संसद में अल्पसंख्यकों का यह सीमित प्रतिनिधित्व अब चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *