बंगाल में अब चढ़ेगा पारे का ग्राफ और जल्द होगी गर्मी की दस्तक

बंगाल में अब चढ़ेगा पारे का ग्राफ और जल्द होगी गर्मी की दस्तक

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में अब ठंड की विदाई का समय आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तापमान में २ से ३ डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दोपहर में धूप का तेज़ असर दिखेगा। आगामी २४ घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है।

उत्तर और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसी भी नए पश्चिमी विक्षोभ या निम्न दबाव की अनुपस्थिति के कारण अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। कोलकाता सहित अन्य जिलों में रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *