चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी पांच साल बाद भी गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिलाधिकारी

चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी पांच साल बाद भी गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिलाधिकारी

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में एसआईआर दस्तावेजों में लापरवाही को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। कूचबिहार, मालदा और दक्षिण 24 परगना सहित छह जिलों के जिलाधिकारियों को दस्तावेजों के सत्यापन में चूक के लिए फटकार लगाई गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि अगले पांच वर्षों में कभी भी दस्तावेजों में विसंगति पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने एनके मिश्र को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सोमवार शाम तक दस्तावेजों की व्यक्तिगत जांच करने का निर्देश दिया है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि स्पष्ट और वैध कागजात के बिना कोई भी डेटा स्वीकार नहीं होगा। काम में देरी और राजनीतिक टिप्पणी करने वाले अधिकारियों को भी भविष्य के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *