भारत या चीन तारिक रहमान ने साफ किया किसके साथ बढ़ेगा बांग्लादेश

भारत या चीन तारिक रहमान ने साफ किया किसके साथ बढ़ेगा बांग्लादेश

NEWS DESK : बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश किसी विशेष देश की ओर झुकने के बजाय अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता को बरकरार रखेगा। सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर देश का हित होगा और किसी भी देश के प्रति विशेष पक्षपात नहीं किया जाएगा।

चीन को मित्र बताते हुए तारिक रहमान ने भारत के साथ भी पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को जारी रखने का संकेत दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक रिश्ते बनाए रखना उनकी विदेश नीति का मुख्य हिस्सा है। आर्थिक और रणनीतिक विकास के लिए सभी देशों के साथ संतुलन बनाना ही बांग्लादेश का लक्ष्य होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *