नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खूनी वारदात कार के अंदर मिले युवक और युवती के गोलियों से छलनी शव

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खूनी वारदात कार के अंदर मिले युवक और युवती के गोलियों से छलनी शव

NEWS DESK : नोएडा के सेक्टर 39 में शनिवार दोपहर एक कार के भीतर युवक-युवती के लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिल्ली के सुमित और नोएडा की रेखा के रूप में हुई है, जो कल से लापता थे। पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला और मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को उड़ा लिया। कार अंदर से बंद होने के कारण पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *