जेल में सुसाइड नहीं बल्कि हुआ था जेफरी एपस्टीन का मर्डर? फॉरेंसिक एक्सपर्ट के दावे ने मचाई अंतरराष्ट्रीय सनसनी

जेल में सुसाइड नहीं बल्कि हुआ था जेफरी एपस्टीन का मर्डर? फॉरेंसिक एक्सपर्ट के दावे ने मचाई अंतरराष्ट्रीय सनसनी

NEWS DESK : अमेरिकी अरबपति जेफरी एपस्टीन की मौत को लेकर एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ के चौंकाने वाले दावे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट माइकल बैडेन ने सरकारी ‘आत्महत्या’ की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए कहा है कि एपस्टीन की मौत गला दबाने के कारण हुई थी। उनके अनुसार, एपस्टीन की गर्दन की तीन हड्डियां टूटी हुई पाई गई थीं, जो आमतौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामलों में नहीं देखी जातीं।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बड़े रसूखदारों के राज दफन करने के लिए जेल के भीतर ही एपस्टीन की हत्या की गई थी। इस मामले में पहले ही कई वैश्विक हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिससे जांच पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञ के इस नए तर्क ने अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की दोबारा जांच की मांग को तेज कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *