अक्षय कुमार का जोरदार थप्पड़ और शख्स वहीं हो गया बेहोश! ‘खिलाड़ी’ ने सालों बाद खोला ये खौफनाक राज
बॉलीवुड के सबसे अनुशासित एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। अक्षय ने स्वीकार किया कि एक बार उन्होंने गुस्से में एक व्यक्ति को इतना जोरदार थप्पड़ मारा था कि वह शख्स वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। यह घटना उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (Wheel of Fortune) में किया।
इस शो के खास एपिसोड में ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर मेहमान बनकर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान जब अपमान के लम्हों पर बात हुई, तो अक्षय ने सालों पुरानी इस घटना को याद किया।
क्यों आया अक्षय को गुस्सा? अक्षय ने बताया कि वे अपने एक दोस्त के साथ एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में गए थे। वहां एक व्यक्ति उनके दोस्त के साथ बदतमीजी कर रहा था और लगातार भद्दी गालियां दे रहा था। अक्षय ने उसे कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। बात जब हद से बाहर हो गई, तो अक्षय ने आपा खो दिया और उस व्यक्ति को जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि वह आदमी तुरंत बेहोश हो गया।
करियर को लेकर सताने लगा था डर: अक्षय ने उस पल की घबराहट को याद करते हुए कहा, “मैं बुरी तरह डर गया था। हम उस पर पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे और मैं बस भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि उसे कुछ न हो। अगर उस आदमी को कुछ हो जाता, तो मेरा करियर वहीं खत्म हो जाता।”
हालांकि, अक्षय ने यह भी कहा कि आज वे काफी बदल चुके हैं। वे अब हिंसा में यकीन नहीं रखते और ऐसी स्थिति आने पर वहां से चुपचाप निकल जाना बेहतर समझते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।