ईशन किशन का धमाका! ४० गेंदों में ७७ रनों की पारी से पाकिस्तान के उड़े होश

टी-२० वर्ल्ड कप २०२६ के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है। मैच की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैदान पर शुरू हुआ ईशन किशन (Ishan Kishan) का तूफान। अनुशासनहीनता के आरोपों और लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो वापसी की है, वह वाकई काबिले तारीफ है।

ईशन किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए महज २७ गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने ४० गेंदों में ७७ रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें १० चौके और ३ गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए और सायम अयूब की गेंद पर बोल्ड हो गए, लेकिन तब तक उन्होंने भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। ईशन और तिलक वर्मा के बीच हुई साझेदारी ने पाकिस्तान के शुरुआती उत्साह को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

फिलहाल क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं और भारत का स्कोर १४ ओवर में ১২৫/২ है। ईशन किशन की इस पारी ने उन तमाम आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है जो उनकी टीम में वापसी पर सवाल उठा रहे थे। कोलंबो के स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *