IND vs PAK: कोलंबो में आया ईशान किशन का तूफान, युवराज सिंह का १२ साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त!

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। टी-२० विश्व कप के इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पिच पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार थी और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने इसका फायदा उठाने के लिए इतिहास में पहली बार ६ स्पिनरों को मोर्चे पर लगा दिया। लेकिन पाकिस्तान के इस ‘स्पिन जाल’ को अकेले दम पर तहस-नहस कर दिया भारत के युवा सितारे ईशान किशन ने।

मैच की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही सलमान आगा की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नहीं की थी। ईशान किशन ने दूसरे ही ओवर में शाहीन अफरीदी को छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। ईशान ने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने मात्र २७ गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज टी-२० अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह (२९ गेंद) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

ईशान ने अपनी ४० गेंदों की पारी में १० चौके और ३ छक्के लगाकर ७७ रन बनाए। जब तक वह क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि वह किसी और ही पिच पर खेल रहे हैं। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान के सईम अयूब ने वापसी की कोशिश की और तिलक वर्मा (२५) तथा हार्दिक पांड्या (०) को आउट कर भारत पर दबाव बनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ३२ रनों का उपयोगी योगदान दिया। अंत में शिवम दुबे के २७ और रिंकू सिंह के कैमियो की बदौलत भारत ने २० ओवर में १७५/৭ का स्कोर बनाया। आईसीसी टी-२० विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। अब १७६ रनों के लक्ष्य का पीछा करना पाकिस्तान के लिए एक बड़ी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *