ईशान किशन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, हार के बाद कप्तान सलमान आगा ने उगला जहर—कहा “स्किल की कमी थी”

टी२० वर्ल्ड कप २०२६ के सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है। रविवार को खेले गए इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ६१ रनों से रौंदते हुए शान से सुपर-८ में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के १७५ रनों के जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी खेमे में भूचाल आ गया है। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी हताशा व्यक्त करते हुए स्वीकार किया कि टीम इंडिया के सामने उनके खिलाड़ी टिक नहीं पाए। आगा ने कहा, “आज हमारे स्पिनर्स उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। सच कहूं तो आज मैदान पर हमारे पास स्किल की कमी थी।” टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर सफाई देते हुए आगा ने कहा कि उन्हें लगा था कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने पावरप्ले में विकेट खोने को हार की मुख्य वजह बताया।

दूसरी ओर, जीत के नायक रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश नजर आए। सूर्या ने ओपनर ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह जीत पूरे भारत के लिए है। ० पर १ विकेट गिरने के बाद ईशान ने जिस जिम्मेदारी और माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी की, वही मैच का टर्निंग पॉइंट था।” सूर्या ने साफ किया कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना ही सही फैसला था। इस हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है, जबकि भारत खिताबी जीत की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *