विदेशी धरती पर पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! म्यूनिख में सुरक्षा गार्ड ने रोका पाक सेना प्रमुख का रास्ता, मांगा ID कार्ड

म्यूनिख: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ जर्मनी के म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी दुनिया में पाकिस्तान का मजाक बना दिया है। जहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जी-7 देशों के प्रतिनिधि पूरे सम्मान के साथ सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं असीम मुनीर को एक साधारण सुरक्षा गार्ड ने रोक लिया और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब असीम मुनीर हॉल की ओर बढ़ रहे थे, तब एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें टोकते हुए कहा, “रुकिए… आपका आईडी कार्ड कहां है? कृपया इसे पलटकर दिखाएं।” इसके बाद गार्ड ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि वह अपना आईडी कार्ड गले में सामने की तरफ लटका कर रखें ताकि वह हमेशा दिखाई दे। सेना प्रमुख जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के साथ एक आम कर्मचारी जैसा व्यवहार देखकर नेटिज़न्स पाकिस्तान की खिल्ली उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि “पाकिस्तान की हैसियत अब दुनिया के सामने साफ हो गई है।”
यही नहीं, मुनीर की इस सम्मेलन में मौजूदगी का विरोध खुद पाकिस्तान के एक संगठन ‘जय सिंध मुत्ताहिदा महज’ ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के सेना प्रमुख को ऐसे प्रतिष्ठित सुरक्षा सम्मेलन में नहीं बुलाया जाना चाहिए था। विदेशी धरती पर हुई इस फजीहत ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को गहरे सदम में डाल दिया है, जबकि सोशल मीडिया पर असीम मुनीर का यह ‘आईडी कार्ड’ वाला वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है।