सोने की कीमतों में भारी गिरावट! MCX पर ₹1600 सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी मचा हड़कंप

नई दिल्ली/कोलकाता: 16 फरवरी, सोमवार को भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में करीब 1.02% की कमी आई, जिससे प्रति 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1600 गिरकर ₹1,54,300 के स्तर पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,55,895 पर बंद हुआ था, लेकिन आज की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
चांदी की बात करें तो आज इसमें जबरदस्त क्रैश देखा गया है। MCX पर चांदी की कीमत 3.48% यानी ₹8,492 प्रति किलो तक टूट गई, जिससे इसका भाव ₹2,35,868 पर आ गया। खुदरा बाजार में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 100 ग्राम चांदी ₹26,800 में मिल रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम): कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,440 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि दिल्ली और लखनऊ में इसकी कीमत ₹1,56,590 है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,57,530 पर बिक रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है। खरीदारी करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।