बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! मतदाता सूची संशोधन में लापरवाही के आरोप में 7 अधिकारी निलंबित

कोलकाता: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया में अनियमितताओं और शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में 7 अधिकारियों (AERO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को कड़ा पत्र भेजा है।

निलंबित अधिकारियों में मुर्शिदाबाद के तीन, दक्षिण 24 परगना के दो और जलपाईगुड़ी व पश्चिम मेदिनीपुर के एक-एक अधिकारी शामिल हैं। इन पर गंभीर दुराचार और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप है। इससे पहले भी आयोग ने 4 अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसे लागू न करने पर मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया गया था। आयोग के इस कड़े रुख से राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *