भाग्यश्री की खूबसूरती का राज आया सामने! 55 की उम्र में भी दिखती हैं 25 की, अपनाएं अभिनेत्री के ये सीक्रेट टिप्स

‘मैंने प्यार किया’ की मासूम ‘सुमन’ यानी भाग्यश्री आज भी उतनी ही खूबसूरत और फिट हैं जितनी दशकों पहले थीं। उनकी चमकती त्वचा और टोंड बॉडी को देखकर हर कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगाने में मात खा जाता है। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनका फिटनेस मंत्र जिम में पसीना बहाने से ज्यादा ‘सही शुरुआत’ पर निर्भर करता है।

किक-आधारित कार्डियो है खास: भाग्यश्री के अनुसार, वर्कआउट से पहले सही वार्म-अप बहुत जरूरी है। वे ‘किक-आधारित कार्डियो वार्म-अप’ (Kick-based cardio) को अपनी खूबसूरती और ऊर्जा का मुख्य स्रोत मानती हैं। उनकी ट्रेनर सुमाया डालमिया का कहना है कि यह तकनीक पैरों और कूल्हे की मांसपेशियों को सक्रिय करती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

विशेषज्ञों की सलाह: फिटनेस विशेषज्ञों का मानना है कि केवल दौड़ना काफी नहीं है। मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को तैयार करने के लिए कार्डियो वार्म-अप जरूरी है ताकि चोट लगने का खतरा न रहे। इससे रक्त संचार बढ़ता है और जोड़ों का लचीलापन बरकरार रहता है। भाग्यश्री का मानना है कि अगर आप अपने शरीर को नया रूप देना चाहते हैं, तो शुरुआत सही वार्म-अप से करें, जो आपको अंदर से जवां बनाए रखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *