T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे बाबर आजम! कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर-8 में भारत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है। ईशान किशन के तूफानी 77 रनों की बदौलत भारत ने 175 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में महज 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत की इस जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद से मुख्य भूमिका निभाई, जिन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और टॉप स्कोरर उस्मान खान को पवेलियन भेजा।
बाबर का विकेट और अक्षर की रणनीति: अक्षर पटेल ने मैच के बाद खुलासा किया कि वे बल्लेबाजों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं। उन्होंने बाबर आजम को महज 5 रन पर क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अक्षर के कोच अमरीश पटेल का मानना है कि अक्षर की सबसे बड़ी ताकत उनकी ‘ऑब्जर्वेशन पावर’ है। वे गेंद की गति और लंबाई में ऐसा बदलाव करते हैं कि बल्लेबाज भ्रमित हो जाता है।