युवा साथी योजना: 48 घंटे में 13 लाख बेरोजगारों ने किया आवेदन, कोलकाता से आगे निकला मुर्शिदाबाद

पश्चिम बंगाल सरकार की ‘युवा साथी योजना’ (Yuva Sathi Project) को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 21 से 40 वर्ष की आयु के बेरोजगारों को प्रति माह 1500 रुपये का भत्ता देने वाली इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही रिकॉर्ड टूट गए हैं। महज दो दिनों के भीतर राज्य भर से 13 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रमुख आंकड़े: राज्य बजट में इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिला 77,790 आवेदनों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा का नंबर आता है। राजधानी कोलकाता में अब तक केवल 15,780 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह योजना 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और लाभार्थियों को अधिकतम पांच साल तक वित्तीय सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *