शकरकंद का कमाल! चेहरे पर आएगा गजब का निखार, डाइट में शामिल करें यह ‘सुपरफूड’
February 17, 2026

सर्दियों की धूप और बाजार में मिलने वाले शकरकंद (Sweet Potato) सेहत का खजाना हैं। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि यह आपकी त्वचा की चमक बढ़ाने में भी रामबाण साबित होता है।
त्वचा के लिए शकरकंद का फेस पैक अगर आप प्राकृतिक निखार चाहती हैं, तो शकरकंद का इस्तेमाल इन तरीकों से करें:
- ग्लोइंग स्किन के लिए: आधे कप उबले हुए शकरकंद में १ चम्मच शहद, दूध और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे २० मिनट चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से धो लें।
- डार्क सर्कल्स के लिए: आंखों के आसपास शकरकंद का पेस्ट लगाने से सूजन और काले घेरे कम होते हैं।
- मसाज: उबले शकरकंद में बादाम का तेल और चुटकी भर हल्दी मिलाकर ५ मिनट मसाज करने से त्वचा कोमल होती है।
सेहतमंद शकरकंद चाट रेसिपी शाम के नाश्ते के लिए तेल-मुक्त और पौष्टिक विकल्प है शकरकंद की चाट।
- बनाने की विधि: उबले हुए शकरकंद के टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस या इमली की चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यह कम तेल वाला नाश्ता वजन घटाने में भी मददगार है।
सावधानी: त्वचा पर कोई भी नया पैक लगाने से पहले ‘पैच टेस्ट’ जरूर करें।