“आप ४२० वोल्ट हैं तो मैं ४४०!” चुनाव आयोग और बीजेपी पर बरसीं ममता, कहा- बंगाल को ‘मगेर मुकुल’ न समझें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग को ‘मोहम्मद बिन तुगलक’ और ‘सुपर हिटलर’ करार देते हुए सवाल किया कि बिहार में जो पारिवारिक रजिस्टर और दस्तावेज वोटर लिस्ट के लिए मान्य हैं, उन्हें बंगाल में क्यों खारिज किया जा रहा है?

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप: ममता ने आरोप लगाया कि एआई (AI) का इस्तेमाल कर ५८ लाख असली मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “अल्पसंख्यकों और गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। क्या चुनाव आयोग अब किसी पार्टी के लिए काम करेगा?” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आयोग अपनी ‘बाउंड्री’ लांघता है, तो जनता उन्हें ‘छक्का’ मारेगी।

अधिकारियों को धमकी और बीजेपी पर हमला: अधिकारियों को सस्पेंड करने पर नाराजगी जताते हुए सीएम ने कहा कि ईआरओ और जिलाधिकारियों को डराया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को सलाह दी कि वे अपना ‘दिमागी इलाज’ कराएं। उन्होंने कहा, “आप बदले की राजनीति मेरे साथ करें, जनता के साथ नहीं। मैं जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करूंगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *