कत्ल के बाद किया ‘काला जादू’, वायरल किए प्राइवेट वीडियो! इंदौर के साइको किलर की खौफनाक दास्तां

इंदौर में एक एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी पीयूष धमनोटिया की करतूतें सुनकर रूह कांप जाएगी। बुधवार को जब पुलिस उसे क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए द्वारकापुरी स्थित फ्लैट पर ले गई, तो उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। पत्रकारों के सवालों पर वह मुस्कुराते हुए बोला, “कुछ नहीं हुआ है, वक्त आने पर सब बताऊंगा।” जांच में पता चला है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी।

पुलिस के अनुसार, पीयूष ने पहले छात्रा का गला घोंटा और फिर उसके सीने पर इतनी जोर से चाकू मारा कि चाकू ही टूट गया। इसके बाद की हैवानियत और भी डरावनी है। हत्या करने के बाद पीयूष ने लाश के बगल में बैठकर बियर पी और फिर मृत शरीर के साथ दुष्कर्म (Nicrophilia) किया। सबूत मिटाने और छात्रा को बदनाम करने के लिए उसने उसके मोबाइल से 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर कर दिए। आरोपी यहीं नहीं रुका, वह मुंबई भाग गया और वहां एक होटल में ‘काला जादू’ के जरिए छात्रा की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोटनुमा पत्र और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *