TMC Rajya Sabha Candidates: बंगाल की 5 सीटों पर कौन होंगे तृणमूल के उम्मीदवार? ममता की नई लिस्ट में बड़े सरप्राइज!

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 2026 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, ममता बनर्जी इस बार उम्मीदवारों के चयन में ‘बंगाली अस्मिता’ और अनुभव को सबसे ऊपर रख रही हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार बाहरी चेहरों के बजाय उन लोगों को तरजीह देगी जो संसद में मजबूती से राज्य का पक्ष रख सकें।

हाल के समय में दिनेश त्रिवेदी, अर्पिता घोष और जवाहर सरकार जैसे कई सांसदों ने बीच में ही इस्तीफा दिया था, जिससे पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। अब मौसम बेनजीर नूर के कांग्रेस में शामिल होने और सुब्रत बख्शी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुई इन सीटों पर नए नामों को लेकर मंथन जारी है। इस बार टीएमसी किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहती है। दिलचस्प बात यह है कि वामपंथी नेता विकास रंजन भट्टाचार्य का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है और विधानसभा में विधायकों की संख्या न होने के कारण अब राज्यसभा में भी बंगाल से वामपंथियों की मौजूदगी ‘शून्य’ होने जा रही है। ऐसे में टीएमसी इन सभी पांच सीटों पर कब्जा जमाकर दिल्ली में अपनी ताकत और बढ़ाना चाहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *