आईपैक केस में नया मोड़: आज भी टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में अब १८ मार्च को होगी अगली जंग

बहुचर्चित आईपैक (IPAC) मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। बुधवार को जस्टिस ने मामले की अगली तारीख १८ मार्च तय की है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को सूचित किया कि ईडी आज शाम तक अपना जवाब (rejoinder) दाखिल कर देगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब यह मामला होली की छुट्टियों के बाद ही सुना जाएगा।

क्या है पूरा विवाद? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब ईडी ने आईपैक के प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गई थीं। ईडी का आरोप है कि ममता बनर्जी ने जांच में बाधा डाली और कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कर लीं। इसी के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ममता बनर्जी ने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” बताते हुए कहा था कि उन फाइलों में उनकी पार्टी के चुनावी रणनीतिक दस्तावेज थे, जिन्हें छीनने की साजिश रची गई थी।

राजनीतिक घमासान: इस छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था, “जब मुझे चोट पहुंचाई जाती है, तो मुझे नया जीवन मिलता है। क्या वे मुझे जेल भेजेंगे?” फिलहाल, कानूनी प्रक्रिया दस्तावेजों के आदान-प्रदान के कारण अटकी हुई है और अब सबकी निगाहें १८ मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *