१८ साल पुराने घर पर संकट! चुनाव से पहले हुमायूं कबीर की पत्नी को प्रशासन का नोटिस

पश्चिम बंगाल में चुनाव करीब आते ही ‘जनता विकास पार्टी’ के संस्थापक हुमायूं कबीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनकी बेटी के ससुराल में पुलिस छापेमारी के बाद, अब उनकी पत्नी मीरा सुल्ताना को भूमि सुधार विभाग ने नोटिस थमाया है। आरोप है कि रेजीनगर स्थित उनका घर एक तालाब (जलाशय) को भरकर बनाया गया है। प्रशासन ने उन्हें जवाब देने के लिए ७ दिनों का समय दिया है।

साजिश का आरोप: हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने २००३ में यह जमीन खरीदी थी और २००५ में पंचायत की अनुमति से घर बनाया था। उनके पास सभी वैध दस्तावेज हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा, “चूंकि मैं अब सत्ताधारी दल की आंखों की किरकिरी बन गया हूं, इसलिए मुझे और मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।” दूसरी ओर, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इसे विशुद्ध रूप से प्रशासनिक मामला बताते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *