बीटी रोड पर खूनी खेल! दो बसों की होड़ ने ली 2 साइकिल सवारों की जान, पनिहाटी में मचा कोहराम

उत्तर 24 परगना के पनिहाटी इलाके में गुरुवार सुबह रफ़्तार के जुनून ने दो मासूमों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रूट नंबर 78 की एक निजी बस दूसरी बस के साथ रेस लगा रही थी। इसी दौरान धानकल मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ट्रैफिक बूथ में जा घुसी। बस ने वहां खड़ी साइकिलों, एक ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो साइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती घायल: हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कमरहटी के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बस को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद बीटी रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे खरदह पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर बहाल कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *