बंगाल चुनाव का काउंटडाउन शुरू! आईपैक की रिपोर्ट के साथ उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, चौंकाने वाला है प्लान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट ने राज्य की सियासत में पारा बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की ‘SIR’ प्रक्रिया पूरी होते ही कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। समय की कमी को देखते हुए सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार से सक्रिय कर दिया है। इसी सिलसिले में कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठकों का दौर तेज हो गया है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को कालीघाट में घंटों चली इन मैराथन बैठकों का केंद्र बिंदु ‘उम्मीदवारों का चयन’ रहा। ममता बनर्जी इस बार टिकट बंटवारे में किसी भी तरह की देरी नहीं चाहतीं। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक (I-PAC) के प्रमुख प्रतीक जैन भी मौजूद थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो आई-पैक ने विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पेश किए हैं। इस बार टिकट का आधार सिर्फ ‘वफादारी’ नहीं बल्कि ‘पब्लिक इमेज’ और ‘क्षेत्रीय प्रदर्शन’ होगा। जिन क्षेत्रों में सत्ता विरोधी लहर का खतरा है, वहां नए चेहरों को उतारने की रणनीति पर गंभीरता से चर्चा हुई है। कालीघाट की इस गोपनीय बैठक ने न केवल पार्टी के भीतर बल्कि विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज कर दी है। ममता और अभिषेक की यह जुगलबंदी विरोधियों को चित करने के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *