घर में पड़े हैं ढेर सारे अंडे? तो आज ही ट्राई करें दही-एग रोस्ट की यह खास रेसिपी!

अगर आप वही रोज का अंडा करी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘दही अंडा रोस्ट’ आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। यह डिश न केवल बनाने में आसान है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो डाइट का ध्यान रखते हैं और कम मसालों वाला खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद सरल विधि।
सामग्री:
- अंडे (6 उबले हुए)
- मक्खन या घी (1 बड़ा चम्मच)
- खट्टा दही (3 बड़े चम्मच)
- प्याज का रस (3 प्याज का)
- अदरक का रस (डेढ़ बड़ा चम्मच)
- साबुत गरम मसाला (एक चुटकी)
- तेजपत्ता (2)
- हरी मिर्च (4-5)
- किशमिश (एक मुट्ठी)
- नमक और काली मिर्च (स्वादानुसार)
बनाने की विधि: सबसे पहले उबले हुए अंडों में हल्का नमक-हल्दी लगाकर उन्हें तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल लें। अब एक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें और उसमें तेजपत्ता और साबुत गरम मसाला डालें। इसके बाद प्याज का रस और अदरक का रस डालकर अच्छी तरह भूनें।
जब मसाला भुन जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसमें फेंटा हुआ दही डालें। ध्यान रहे कि दही डालते समय इसे लगातार चलाएं ताकि दही फटे नहीं। अब इसमें नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालें। जब ग्रेवी पकने लगे, तो तले हुए अंडे डाल दें। ऊपर से किशमिश डालें और 5-7 मिनट के लिए ढककर पकाएं। आखिर में गरम मसाला या कसूरी मेथी छिड़कें और गर्मागर्म पराठे के साथ सर्व करें। यह कम तेल-मसाले वाली डिश आपके डिनर का मजा दोगुना कर देगी।