सावधान! पेट दर्द और थकान कहीं इस जानलेवा बीमारी का संकेत तो नहीं? इग्नोर करना पड़ेगा भारी!

क्या आपको अक्सर पेट में दर्द रहता है? क्या भरपूर नींद लेने के बाद भी आपकी थकान दूर नहीं होती? अगर हां, तो इसे मामूली समझकर छोड़ने की गलती न करें। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की २०२६ की रिपोर्ट के अनुसार, जहां दुनिया भर में फेफड़ों और स्तन कैंसर के मामले कम हो रहे हैं, वहीं ‘कोलन कैंसर’ (Colon Cancer) के मामले डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह बीमारी अब ५० साल से कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है।

इन ४ लक्षणों को पहचानें: १. तेजी से वजन कम होना: बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के अगर अचानक वजन गिरने लगे, तो यह खतरे की घंटी है। २. लगातार थकान महसूस होना: दिन भर बिना कुछ किए भी अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं और आराम के बाद भी एनर्जी वापस नहीं आती, तो डॉक्टर से सलाह लें। ३. पेट में मरोड़ और दर्द: पेट में बार-बार उठने वाला दर्द जो अपने आप ठीक हो जाता है, कोलन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ४. मल में खून आना: अक्सर लोग इसे पाइल्स समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मल के साथ खून आना या शौच की आदतों में अचानक बदलाव कोलन कैंसर का गंभीर संकेत है।

विशेषज्ञों की राय: डॉक्टरों का कहना है कि व्यस्त जीवनशैली में हम छोटे संकेतों को भूल जाते हैं। लेकिन अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो जांच जरूरी है। याद रखें, शुरुआती पहचान ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *