ICC का मास्टर प्लान! 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों का टिकट पक्का, देखें लिस्ट

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही आईसीसी ने 2028 के अगले संस्करण को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जो टीमें इस साल सुपर-8 में पहुंची हैं, उन्होंने सीधे 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई और इसके साथ ही उनकी 2028 की सीट भी बुक हो गई है।
व्यूअरशिप का महा-रिकॉर्ड: मैदान पर भारत की जीत के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है। जियोस्टार के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मैच की डिजिटल पहुंच 163 मिलियन रही, जो 2024 के वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा है। कोलंबो में 15 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी, जिससे वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया है।
2028 का समीकरण: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2028 वर्ल्ड कप के सह-मेजबान होंगे। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड भी सीधे इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल टीम इंडिया की नजरें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर हैं। सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।