भारत में गूगल का 15 बिलियन डॉलर का दांव! विशाखापत्तनम में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा AI हब

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में भारत के लिए एक क्रांतिकारी विजन साझा किया है। पिचाई ने घोषणा की कि गूगल विशाखापत्तनम में एक ‘फुल-स्टैक एआई हब’ स्थापित करने जा रहा है। यह गूगल के भारत में 15 बिलियन डॉलर के निवेश का हिस्सा है, जो पूरा होने पर एशिया का सबसे बड़ा क्लस्टर और 1 गीगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर होगा।

विशाखापत्तनम से खड़गपुर तक का सफर: इस ऐतिहासिक घोषणा के दौरान सुंदर पिचाई ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे छात्र जीवन में चेन्नई से कोरोमंडल एक्सप्रेस पकड़कर आईआईटी खड़गपुर जाते थे और रास्ते में विशाखापत्तनम पड़ता था। पिचाई ने कहा, “उस समय का शांत विशाखापत्तनम आज गूगल के सबसे आधुनिक एआई हब का केंद्र बनने जा रहा है।” उनकी इस उपलब्धि पर आईआईटी खड़गपुर ने भी गौरव व्यक्त किया है।

रोजगार और तकनीक में क्रांति: इस प्रोजेक्ट के तहत समुद्र के नीचे केबल बिछाई जाएगी जो भारत और अमेरिका को तकनीकी रूप से जोड़ेगी। पिचाई ने जोर देकर कहा कि यह एआई हब न केवल भारत के भविष्य को आकार देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। यह हब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काम करने के तरीकों को और बेहतर और ऑटोमेटेड बनाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *