सालों की जेल और खूनी रहस्य! राजा चंदा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘काटाकुटी 2’ का ट्रेलर रिलीज

निर्देशक राजा चंदा की चर्चित वेब सीरीज ‘काटाकुटी’ के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था, और अब इसका दूसरा सीजन ‘काटाकुटी 2’ धमाका करने के लिए तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘क्लिक’ (Klikk) पर आने वाले इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में स्टार कास्ट पूरी तरह बदल दी गई है, जिसमें सुब्रत दत्त और अमृता चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सीरीज की कहानी समीर मंडल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छात्रा की हत्या के आरोप में सात साल की जेल काटकर बाहर आया है। हालांकि अदालत ने उसे रिहा कर दिया है, लेकिन समाज और उसका अपना परिवार उसे अपनाने से इनकार कर देता है। पत्रकार राका (अमृता चटर्जी) समीर की बेगुनाही साबित करने के लिए एक जांच शुरू करती है, जो उन्हें सुंदरबन के एक पुराने केस तक ले जाती है। वहां पता चलता है कि कातिल का निशाना खास तौर पर ‘बाएं हाथ से काम करने वाले कलाकारों’ पर होता है। क्या यह किसी पुराने बचपन के सदमे (Trauma) का नतीजा है? इस सीरीज में राजा चंदा का रैप सॉन्ग और उनके बेटे राजपुत्र चंदा का संगीत मुख्य आकर्षण हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *