ईडन गार्डन्स में नहीं होगा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल? पाकिस्तान के कारण बदल सकता है पूरा शेड्यूल!

टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार शाम टॉस होने के बाद भी खेल शुरू नहीं हो सका और अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों को १-१ अंक मिला है, जिसने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह को और दिलचस्प बना दिया है। लेकिन इसी के साथ सेमीफाइनल के वेन्यू को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।
मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, सेमीफाइनल मैच मुंबई, कोलकाता (ईडन गार्डन्स) और कोलंबो में आयोजित होने हैं। हालांकि, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से उनका भारत में खेलना संदिग्ध है। ऐसी स्थिति में ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच को श्रीलंका के कोलंबो शिफ्ट किया जा सकता है।
सुपर-8 के समीकरणों के अनुसार, यदि भारत अपने ग्रुप में टॉप करता है और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहता है, तो दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हो सकती है। क्रिकेट प्रशंसक इस ‘मदर ऑफ ऑल बैटल्स’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आयोजन स्थल में संभावित बदलाव ने बंगाल के क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया है। आईसीसी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।