“ऐसा मारूंगा कि कभी मां नहीं बन पाएगी!” गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हैवानियत, छात्रा के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डालकर लगाई आग

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 69 में एक लिव-इन रिलेशनशिप का बेहद खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां एक १९ वर्षीय विश्वविद्यालय की छात्रा को उसके ही पार्टनर ने ऐसी प्रताड़ना दी जिसे सुनकर रूह कांप जाए। आरोपी ने छात्रा के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। हमला करते वक्त आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह उसे इस हालत में छोड़ देगा कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी।

कैसे शुरू हुई ये दास्तां? पीड़िता और आरोपी दोनों दिल्ली के नरेला के रहने वाले हैं। करीब ६ महीने पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों गुरुग्राम में लिव-इन में रहने लगे। लेकिन जल्द ही आरोपी ने छात्रा पर शक करना शुरू कर दिया और छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करने लगा।

मां को बंगाली में बताया राज: प्रताड़ना की इंतहा तब हो गई जब आरोपी ने सैनिटाइजर डालकर उसे जलाने की कोशिश की। १८ फरवरी की रात पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को फोन किया। आरोपी को शक न हो, इसलिए उसने बंगाली भाषा में पूरी आपबीती सुनाई, जिसे आरोपी समझ नहीं पाया। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छात्रा को बचाया और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *