कोलकाता पुलिस की मुस्तैदी: चलती कार से लात मारकर फेंकी गई युवती की शिकायत पर आरोपी सलाखों के पीछे

कोलकाता के कसबा इलाके में हुई घटना के कुछ ही दिनों बाद, अब बेहाला में चलती कार में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके एक परिचित युवक ने उसे कार में लिफ्ट दी और फिर रास्ते में उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। आरोपी ने बेहाला चौरस्ता के पास युवती को चलती कार से लात मारकर नीचे फेंक दिया।

क्या है पूरी घटना? पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात अर्बण शा नामक युवक ने पीड़िता को पैलान से अपनी कार में बिठाया था। रास्ते में आरोपी ने युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। बेहाला चौरस्ता के पास आरोपी ने उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पीड़िता ने तुरंत वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आरोपी गिरफ्तार: युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार रात को ही पद्मपुकुर निवासी अर्बण शा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही दक्षिण कोलकाता के कसबा में एक युवती को जबरन कार में उठाकर छेड़छाड़ की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *