वाइस कैप्टन अक्षर पटेल के बिना उतरी टीम इंडिया! सुपर-८ के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

सुपर-८ के रोमांचक मुकाबले में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के मैदान पर टॉस की बाजी साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के पक्ष में रही। उन्होंने बिना किसी झिझक के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

अक्षर पटेल को नहीं मिली जगह: मैच से पहले चर्चा थी कि उप-कप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच की विनिंग टीम पर ही भरोसा जताया है। वाशिंगटन सुंदर टीम में बने हुए हैं। सूर्या ने कहा कि पिच को देखते हुए वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, लेकिन अब उनकी कोशिश प्रोटियाज टीम को कम स्कोर पर रोकने की होगी।

साउथ अफ्रीका में ४ बड़े बदलाव: दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में चार बड़े बदलाव किए हैं। केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है। पिछले साल की उपविजेता टीम सुपर-८ की शुरुआत जीत के साथ करने के लिए बेताब है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *