पत्नी समझकर सास को किया गर्भवती! दामाद का सनसनीखेज आरोप— ‘सासू मां ने ही दिया था लालच’

नाइजीरिया के नसरावा राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक 45 वर्षीय किसान और बढ़ई जॉन उलाहा (John Ulaha) पर अपनी ही 42 वर्षीय सास, आशेतु इग्बासुए को गर्भवती करने का आरोप लगा है। यह मामला तब और अधिक पेचीदा हो गया जब दामाद ने अपनी सफाई में कहा कि उसे उसकी सास ने ही ‘लालच’ दिया था और उसने अंधेरे में अपनी सास को ‘पत्नी’ समझ लिया था।

जानकारी के मुताबिक, आशेतु पिछले साल सितंबर में फसल काटने में मदद करने के लिए अपनी बेटी और दामाद के घर आई थी। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आशेतु ने एक स्थानीय मीडिया को बताया कि शुरुआत में यह सब मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह शारीरिक संबंधों में बदल गया। दिन भर काम करने के बाद, रात के अंधेरे में दोनों के बीच संबंध बनते थे। करीब तीन महीने तक यह सिलसिला चलने के बाद आशेतु गर्भवती हो गई।

जब आशेतु को एहसास हुआ कि वह प्रेग्नेंट है, तो उसने किसी समाधान की उम्मीद में अपनी बेटी को सब कुछ बता दिया। लेकिन अपनी मां और पति के धोखे से आहत बेटी ने इस मामले को सार्वजनिक कर दिया। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दामाद जॉन का कहना है कि उसे बहकाया गया था, जबकि सास अब इस घटना पर बेहद शर्मिंदा है।

आशेतु ने कहा है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र में वह फिर से मां बन सकती है। उसने अपनी बेटी से माफी मांगी है और अब वह गर्भपात (Abortion) कराने का विचार कर रही है। हालांकि, इस घटना ने समाज में नैतिकता और पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले की जमकर निंदा हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *