इंसान नहीं, अब रोबोट बनेगा नेता! चुनाव मैदान में उतरी AI कैंडिडेट ‘गाइताना

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब AI ने राजनीति के गलियारों में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में होने वाले आगामी चुनावों में एक रोबोट को उम्मीदवार बनाया गया है। इस एआई अवतार का नाम ‘गाइताना’ (Gaitana) है। तकनीक और लोकतंत्र का यह अनोखा मेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

कौन है गाइताना? गाइताना एक एआई-संचालित डिजिटल पात्र है, जिसे विशेष रूप से स्वदेशी (Indegenous) समुदायों के लिए आरक्षित संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए बनाया गया है। इसका नाम ऐतिहासिक महिला योद्धा ‘ला गाइताना’ के नाम पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर नीली त्वचा वाली एक महिला के रूप में पेश की गई यह एआई कैंडिडेट पर्यावरण और जानवरों के अधिकारों की बात कर रही है।

मशीन बनाम नेता: गाइताना का चुनावी प्रचार काफी आक्रामक है। उसका कहना है कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने जनता के सम्मान को व्यापार बना दिया है। वह डिजिटल लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरी है। हालांकि, इसे लेकर कानूनी बहस भी छिड़ गई है कि क्या कोई डिजिटल सत्ता चुनाव लड़ सकती है? इससे पहले ब्रिटेन में ‘एआई स्टीव’ और जापान में ‘टीम मिराई’ जैसे प्रयोग देखे जा चुके हैं। अब सबकी निगाहें ८ मार्च पर टिकी हैं, जब कोलंबिया के मतदाता यह तय करेंगे कि उनका भविष्य कोई इंसान लिखेगा या कोई मशीन।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *