‘बीजेपी में जाना एक गलती थी’, ममता बनर्जी का दामन थामते ही बोले पूर्व स्ट्राइकर!

पश्चिम बंगाल में २०२६ के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। पूर्व फुटबॉलर और बशीरहाट दक्षिण के पूर्व विधायक दीपेंदु विश्वास ने बीजेपी (BJP) छोड़कर एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का झंडा थाम लिया है। रविवार को बशीरहाट के संगठनात्मक जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से सत्ताधारी दल में वापसी की।

२०२१ के चुनाव से पहले दीपेंदु ने टीएमसी छोड़कर भगवा खेमा ज्वाइन किया था, लेकिन वहां उनकी पारी सफल नहीं रही। उन्होंने काफी पहले ही ममता बनर्जी को पत्र लिखकर माफी मांगी थी और वापस आने की इच्छा जताई थी। टीएमसी में शामिल होने के बाद दीपेंदु ने कहा, “ममता दीदी ही बंगाल का असली विकास कर सकती हैं। बीजेपी में जाना मेरी एक बड़ी भूल थी, जिसे मैंने आज सुधार लिया है।”

दीपेंदु के साथ-साथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कादर सरदार और पूर्व वाइस चेयरमैन पार्थ सारथी बसु ने भी टीएमसी की सदस्यता ली। इनके अलावा माकपा (CPIM) और आईएसएफ (ISF) के भी कई कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी बदली। चुनाव से ठीक पहले बशीरहाट इलाके में इतने बड़े पैमाने पर नेताओं का टीएमसी में आना ममता बनर्जी की पार्टी के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *