लाल झंडा छोड़ तृणमूल और बीजेपी में शामिल होने वाले दिग्गज वामपंथी नेताओं की लंबी लिस्ट!
February 22, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले युवा वामपंथी नेता प्रतीक उर रहमान का टीएमसी (TMC) में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, बंगाल की राजनीति का इतिहास देखें तो वाम मोर्चा के पतन के बाद से कई दिग्गजों ने अपना पाला बदला है।
प्रमुख नाम जो लेफ्ट छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए:
- अब्दुर रेज्जाक मुल्ला: माकपा (CPIM) के कद्दावर मंत्री रहे रेज्जाक मुल्ला ने ममता बनर्जी का दामन थामा और टीएमसी सरकार में भी मंत्री बने।
- खगेन मुर्मू और महफूजा खातून: मालदा के कद्दावर लेफ्ट नेता खगेन मुर्मू अब बीजेपी के सांसद हैं। वहीं महफूजा खातून भी अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं।
- लक्ष्मण सेठ: हल्दिया के पूर्व ‘बेताज बादशाह’ लक्ष्मण सेठ सीपीआईएम से निष्कासित होने के बाद बीजेपी और फिर कांग्रेस में शामिल हुए।
- परेशनाथ अधिकारी और रितब्रत बनर्जी: पूर्व वामपंथी मंत्री परेशनाथ अधिकारी अब टीएमसी के विधायक हैं, वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद रितब्रत बनर्जी भी अब टीएमसी के साथ हैं।
इन सबके बीच सोमनाथ चटर्जी जैसे नेता भी रहे, जिन्हें पार्टी से निकाला गया, लेकिन उन्होंने मरते दम तक किसी दूसरी पार्टी का हाथ नहीं थामा और अपनी विचारधारा के प्रति वफादार रहे।