देश को दहलाने की साजिश नाकाम! दिल्ली पुलिस ने ८ आतंकियों को दबोचा, बंगाल से २ गिरफ्तार
February 22, 2026

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से ८ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में २ लोगों को पश्चिम बंगाल से और ६ को तमिलनाडु से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ८ लोगों में से ७ बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो आईएसआई (ISI) और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के संपर्क में थे।
सोशल मीडिया और फर्जी दस्तावेज: पकड़े गए संदिग्धों के पास से ८ मोबाइल फोन और १६ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि तमिलनाडु में छिपे संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। ये सभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकी समूहों के समर्थन में पोस्ट करते थे और देश में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दिल्ली पुलिस अब इनके अन्य संपर्कों की तलाश कर रही है।