कोलकाता मेट्रो में फिर मची अफरा-तफरी! टॉलीगंज स्टेशन पर युवक ने लगाई छलांग

कोलकाता मेट्रो में रविवार की शाम एक बार फिर एक दुखद घटना घटी। शाम करीब ४:२० बजे टॉलीगंज स्टेशन पर २५-३० साल के एक युवक ने चलती मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। इस घटना के कारण डाउन लाइन पर मेट्रो सेवाएं तुरंत रोक दी गईं। रेलवे अधिकारियों ने युवक को बचाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यात्रियों की परेशानी: इस हादसे की वजह से दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम रूट पर करीब ३० मिनट तक ट्रेनें नहीं चलीं। शाम ४:५० बजे के बाद परिचालन सामान्य हो सका। रविवार होने के बावजूद टॉलीगंज जैसे व्यस्त स्टेशन पर मेट्रो रुकने से सैकड़ों यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

मेट्रो की अपील: मेट्रो प्रशासन लगातार ऑडियो संदेशों और पोस्टरों के जरिए लोगों को आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की अपील कर रहा है। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर (स्नेहा फाउंडेशन: 044-24640050) भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि समस्या का समाधान मौत नहीं, बल्कि बातचीत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *