ममता सरकार का बड़ा तोहफा: बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे १५०० रुपये, ‘बांग्लार जुबा साथी’ योजना शुरू!

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है, जिसका नाम ‘बांग्लार जुबा साथी’ (Banglar Yuva Sathi) रखा गया है। इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को नौकरी खोजने के दौरान वित्तीय सहायता के रूप में १,५०० रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह भत्ता अधिकतम ५ साल तक मिलेगा।

आवेदन का नया तरीका और नियम: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://yubasathi.wb.gov.in/ के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। पुराने लिंक अब मान्य नहीं हैं। दस्तावेज़ अपलोड करने का नियम बदल गया है। यदि आप सीधे मूल दस्तावेज़ों (Original Documents) को स्कैन करके अपलोड करते हैं, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है। सही तरीका यह है कि पहले दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी करें, उस पर अपना हस्ताक्षर (Self-Attest) करें और फिर उसे स्कैन करके अपलोड करें।

योग्यता और शर्तें:

  • शिक्षा: आवेदक कम से कम १०वीं (माध्यमिक) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आयु: २१ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य लाभ: ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘युवश्री’ या किसी अन्य राज्य सामाजिक पेंशन का लाभ उठाने वाले इस योजना के पात्र नहीं होंगे। हालांकि, छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ५,००० करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव दिया है। आवेदन के लिए आधार, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक और माध्यमिक की मार्कशीट आवश्यक है।
Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *