लुधियाना की सड़कों पर ‘रणचंडी’ बनी NRI महिला! तलवार लेकर लुटेरों को दौड़ाया, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

पंजाब के लुधियाना में एक प्रवासी भारतीय (NRI) महिला की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से लौटीं हरजिंद कौर ने अकेले ही दो बाइक सवार लुटेरों की डकैती की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना तब हुई जब हरजिंद अपनी सास और एक रिश्तेदार के साथ कार से जा रही थीं।

लुटेरों ने हरजिंद की कार को रोकना चाहा और उनकी विजिबिलिटी खराब करने के लिए कार के शीशे पर अंडे फेंके। लेकिन हरजिंद डरी नहीं। उन्होंने तुरंत कार रोकी और हाथ में नंगी तलवार लेकर उन लुटेरों की तरफ लपकीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तलवार देखते ही लुटेरों के हाथ-पांव फूल गए और वे बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। हरजिंद ने बाद में मीडिया से कहा, “उन्होंने शिकार के लिए गलत इंसान को चुन लिया था।” पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *