बाबर के पिता का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’! हमीरपुर के छात्र की आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से इंटरमीडिएट परीक्षा की एक ऐसी कॉपी सामने आई है, जिसे देखकर कोई भी अपना सिर पकड़ लेगा। सुमेरपुर के मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज के राघव नाम के छात्र ने समाजशास्त्र (Sociology) की परीक्षा में सवालों के जवाब देने के बजाय पूरी कॉपी में कविताएं और धार्मिक नारे लिख डाले। इतना ही नहीं, टीचर को पास करने का लालच देने के लिए कॉपी में १०० रुपये के नोट भी चिपका दिए।

कॉपी के पन्नों पर लिखा था, “जय श्री राम, जय हनुमान दादा।” एक जगह तो इतिहास ही बदल दिया गया, छात्र ने लिखा— “बाबर के पिता का नाम क्या है? छत्रपति शिवाजी महाराज। १०० में से १००। जय श्री राम।” सोशल मीडिया पर ‘in.indians’ नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। कोई इसे परीक्षा का तनाव बता रहा है तो कोई छात्र की इस ‘हिम्मत’ पर हैरान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *