बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी तो ३० छात्रों को बेरहमी से पीटा! महाराष्ट्र के लातूर में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मुड़ी होने के कारण एक शिक्षक ने ३० से अधिक छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला क्रिस्ट इंटरनेशनल स्कूल का है, जहाँ आरोपी शिक्षक उज्ज्वल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात उज्ज्वल सोनी ने देखा कि उनकी बाइक की नंबर प्लेट टेढ़ी हो गई है। उन्हें शक हुआ कि हॉस्टल की ओर जा रहे छात्रों ने ऐसा किया है। गुस्से में आकर उन्होंने छात्रों को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके हाथ, पैर और पीठ पर नील के गहरे निशान पड़ गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

देश के अन्य हिस्सों से भी ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक प्रिंसिपल द्वारा पाइप से ९ साल के बच्चे की पिटाई और गुजरात में तेल न लगाने पर छात्रा के बाल काटने की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लातूर की इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *