तमिलनाडु की फाइनल वोटर लिस्ट जारी: ७४ लाख नाम कटे, महिलाओं ने मारी बाजी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है। विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के बाद इस बार मतदाता सूची में बड़ी कटौती देखी गई है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ७৪ लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

अक्टूबर २०२५ में प्रक्रिया शुरू होने के समय राज्य में ६.४১ करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर ५.६७ करोड़ रह गए हैं। इस नई सूची में महिला मतदाताओं का दबदबा बरकरार है। राज्य में २.८ करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या २.७ करोड़ है। वहीं ७,६१७ मतदाता तीसरे लिंग (Third Gender) से संबंधित हैं। शोजहिंगनल्लूर विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा और हार्बर क्षेत्र सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र बनकर उभरा है। तमिलनाडु की इस कार्रवाई के बाद अब पश्चिम बंगाल में २८ फरवरी को आने वाली सूची पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *