शूटिंग के बीच फूट-फूटकर रोईं भारती सिंह! कीमती हीरे की अंगूठी खोने पर लगा ‘अशुभ’ होने का डर

अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाली भारती सिंह हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर एक हादसे की वजह से बेहद परेशान हो गईं। शूटिंग के दौरान भारती की बेशकीमती हीरे की अंगूठी अचानक कहीं गिर गई, जिसे न पाकर भारती सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। भारती का कहना था कि सोना या हीरा खोना एक ‘अशुभ संकेत’ होता है, जिसकी वजह से वे काफी घबरा गई थीं।

भारती को रोता देख अर्जुन बिजलानी, अली गोनी और सेट के बाकी क्रू मेंबर्स ने काम रोक दिया और अंगूठी की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक जमीन पर रेंग-रेंगकर ढूंढने के बाद आखिरकार राजुदादा नाम के एक कर्मचारी को वह अंगूठी कोने में पड़ी मिली। अंगूठी वापस मिलते ही भारती की जान में जान आई और उन्होंने सबको धन्यवाद कहा।

गौरतलब है कि भारती ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ को जन्म दिया है और छोटे ब्रेक के बाद वे काम पर लौटी हैं। इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए शूटिंग बाधित हुई, लेकिन अंगूठी मिलने के बाद भारती एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *