सुशांत गोल्फ सिटी में दरिंदगी! १३ साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी वीर सिंह यादव गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी टीचर वीर सिंह यादव उर्फ विराज (२८) ने एक १३ साल की दलित नाबालिग छात्रा के साथ पिछले २० दिनों में कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की दरिंदगी की वजह से जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए बच्ची को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद बच्ची को असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद सारा सच सामने आया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर सिंह यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और पीड़िता के पिता ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *