१० हजार की लागत और ८० हजार का मुनाफा! बाराबंकी के किसान ने अगेती लौकी की खेती से कर दी चांदी

बाराबंकी जिले के सहेलिया गांव के किसान प्रदीप यादव ने पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक सब्जी की खेती में सफलता की नई कहानी लिखी है। प्रदीप ने अपनी २ बीघा जमीन पर ‘ताइवानी लौकी’ की अगेती खेती की है, जो महज ६० दिनों में बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाती है।

प्रदीप का कहना है कि धान और गेहूं की तुलना में इसमें जोखिम कम और मुनाफा ज्यादा है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजार में लौकी के दाम बढ़ने लगे हैं, जिसका सीधा फायदा उन्हें मिल रहा है। इस किस्म की लौकी की लंबाई और मोटाई अच्छी होती है और यह खाने में बेहद मुलायम है, जिससे ग्राहक इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। मात्र १०-१৫ हजार रुपये के खर्च पर उन्हें ८० हजार रुपये तक की शुद्ध आय हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *