सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल! १० ग्राम सोना १.६० लाख के पार, वित्त मंत्री ने बताई बड़ी वजह

सोमवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। १० ग्राम सोना ३,७२४ रुपये महंगा होकर १,६०,६०० रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत २,६८,८७५ रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के साथ बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बढ़ोतरी घरेलू मांग से ज्यादा वैश्विक कारणों से है।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि अमेरिका-इरान तनाव और टैरिफ युद्ध की धमकियों के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। सीतारमण ने कहा कि सोना भारतीयों के लिए निवेश का भरोसेमंद जरिया है और सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *