२,३०० करोड़ का सट्टेबाजी घोटाला! कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के खिलाफ ED ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

ईडी (ED) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में २० फरवरी २०२६ को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस घोटाले के केंद्र में कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र और उनके सहयोगी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने King567, Play567 और Gamexch जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए २,३০০ करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।

ईडी ने खुलासा किया है कि इस काली कमाई को पेमेंट गेटवे और फर्जी बैंक खातों के जरिए विदेशों में घुमाया गया और बड़े पैमाने पर क्रिप्टो एसेट्स में निवेश किया गया। जांच के दौरान कर्नाटक समेत कई राज्यों में ६० से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, सोना और लग्जरी वाहन बरामद हुए हैं। अब तक कुल ३२० करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *