5 साल तक मिलेगा 1500 रुपये भत्ता! ममता सरकार की ‘युवा साथी’ स्कीम में बड़ा अपडेट, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवा साथी’ योजना (Yuvasathi Scheme) को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 21 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 45 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।

कैंप और डेडलाइन: सरकार ने 26 फरवरी तक हर मोहल्ले में कैंप लगाने का फैसला किया है। ये कैंप सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। यदि आप लाइन में नहीं लगना चाहते हैं, तो ‘आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान’ पोर्टल (https://apas.wb.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा खेल एवं युवा विभाग की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

बड़ी जानकारी: नवीनतम अपडेट के अनुसार, यह भत्ता शुरुआत में 5 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा। 5 साल बाद यदि आवेदक को नौकरी नहीं मिलती है, तो स्थिति की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज (Online के लिए):

  • माध्यमिक (10वीं) का एडमिट, मार्कशीट और सर्टिफिकेट (PDF)।
  • आधार और वोटर कार्ड (PDF)।
  • बैंक पासबुक का पहला पन्ना (PDF)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (JPG)।
  • वैध मोबाइल नंबर (OTP के लिए)।
Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *